EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पीपा पुल से गिरकर गंगा में डूबा युवक, घंटों की मशक्कत के बाद शव बरामद
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    26 Mar 2026 19:46 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैथी गांव स्थित गंगा नदी पर बने पीपा पुल पर बुधवार रात एक युवक के गिरकर नदी में डूब जाने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने घंटों खोजबीन के बाद गुरुवार दोपहर शव बरामद किया। बताया जाता है कि कैथी गांव (मार्कंडेय महादेव के पास) निवासी सुजीत कुमार यादव (30 वर्ष) बुधवार रात टांडा (चंदौली) से सामान लेकर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीपा पुल पार करते समय वह अचानक लड़खड़ा कर पुल के किनारे गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई और वह संतुलन खोकर गंगा नदी में जा गिरे, जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को गुरुवार सुबह हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही चौबेपुर पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और काफी देर तक तलाश अभियान चलाया। अंततः गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे युवक का शव नदी से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक सुजीत कुमार यादव खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी ममता यादव, मां राजमती देवी और दो बेटियां (उम्र 8 व 10 वर्ष) हैं। युवक पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक बीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। लईक आफताब 151166686



Subscriber

188610

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना