EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पेट्रोल पंप संचालक पर कालाबाजारी का आरोप
  • 151112186 - RAMNIVAS 65 76
    26 Mar 2026 19:29 PM



 

युवक ने वीडियो वायरल कर मुख्यमंत्री से की लिखित शिकायत

 

 आगरा। पिनाहट में इन दिनों पेट्रोल पंप संचालक की मनमानी बड़े पैमाने पर जोरों पर चल रही है। ज़ब चाहे तब पेट्रोल पंप बंद कर देते है। और जब चाहे तब पेट्रोल पंप चालू कर देते है। पेट्रोल पंप पर पेट्रोल होने के बाद भी पेट्रोल पंप खत्म होने का हवाला देकर दुपहिया व चार पहिया वाहन चालकों को लौटा रहे है। यह समस्या ग्रामीणों के लिए रोजाना की है।जिसको लेकर एक जागरूक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए पेट्रोल संचालक पर ड्रम में डीजल और पेट्रोल भरकर दूसरे राज्यों में कालाबाजारी करने का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल करमुख्यमंत्री पोर्टल पर लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। 

 

 जानकारी के अनुसार गुरुवार को सोशल मीडिया पर 52 सेकंड का एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में पिनाहट कस्बे की एक अकादमी के संचालक ने बताया कि पिनाहट कस्बे राजाखेड़ा रोड स्थित नहर पुलिया के पास मुखिया किसान सेवा केंद्र के नाम से पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप पर होने के बाद भी पेट्रोल खत्म होने का वाला देकर दुपहिया व चार पहिया वाहनों को लगातार लौटाया जा रहा है। दो पहिया वाहन हो चाहे या चार पहिया वाहन सभी 100 से अधिक पेट्रोल नहीं दे रहे हैं। बीच-बीच में पेट्रोल खत्म होने की बात कहकर वाहन चालकों को लौटा देते हैं। जबकि ट्रैक्टरों में रखकर आ रहे ड्रम में डीजल पेट्रोल भरकर दूसरे राज्यों में कालाबाजारी की जा रही है। गांव पडुआ पुरा निवासी बृजेश सिंह परिहार ने पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।और इस मामले की मुख्यमंत्री पोर्टल पर लिखित शिकायत की।लिखित शिकायत करते हुए पेट्रोल पर संचालक पर कार्रवाई की मांग की हैं।  रिपोट - रामनिवास  151112186



Subscriber

188610

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना