बकरी चराते समय जबरन छीन ले गये थे गहने
आगरा। खेतों में बकरी चरा रही महिला के गहने छीनकर भागे तीन आरोपितों में पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कस्बा के मुहल्ला नयापुरा की रहने वाली बुजुर्ग महिला श्री कुंवर पत्नी चिंतामणि उम्र करीब 65 वर्ष 16 मार्च दोपहर करीब दो बजे भदरौली मार्ग स्थित पैट्रोल पंप के पीछे खेतों में बकरी चरा रहा थीं।तभी दो अज्ञात युवकों ने आकर महिला को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और उसके नाक , कान गले से सोने के गहने और पैरों से चांदी की पायल छीन ले गये। मामले में 18 मार्च को अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। गुरुवार सुबह करीब दस बजे चंबल नदी घाट पर चेकिंग की जा रही थी। तभी घाट पर ही एक झोपड़ी से दो आरोपित रवि निवासी लड़उआपुरा थाना बसई अरेला और रामकुमार निवासी मुहल्ला ताल की पार को पुलिस ने संदिग्धावस्था में गिरफ्तार कर लिया।थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि महिला के गहने उन दोनों ने अपने तीसरे साथी आकाश निवासी मुहल्ला पूरनपुरा के साथ छीने थे। सोने के गहने और आकाश ले गया। और चांदी के गहने एक राहगीर को दस हजार में बेच दिया है।पुलिस ने तलाशी में आरोपितों से सात हजार रुपए नगद भी बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है। और फरार आरोपित आकाश की तलाश कर रही है। रिपोट - रामनिवास 151112186
