EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कासगंज में भक्ति का सैलाब, 56 भोग यात्रा का भव्य आयोजन
  • 151110069 - SANJAY SINGH 65 76
    26 Mar 2026 17:50 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज l उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में आज आध्यात्मिक उल्लास और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। शहर के टीकाराम धर्मशाला से मां चामुंडा देवी मंदिर (तरौरा) तक विशाल 56 भोग यात्रा अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ टीकाराम धर्मशाला से मां चामुंडा देवी मंदिर तरौरा वाली तक विधि-विधान के साथ हुआ। पूरी यात्रा के दौरान श्रद्धालु माता के जयकारों और धार्मिक भजनों पर झूमते नजर आए। यात्रा में शामिल पारंपरिक बैंड-बाजों की धुन ने सभी का मन मोह लिया।प्रशासन द्वारा भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।स्थानीय निवासियों और भक्तों के अनुसार, यह यात्रा प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी आपसी भाईचारे और मां चामुंडा देवी के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक बनी। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। मंदिर पहुँचकर माता को 56 भोग अर्पित किए गए, जिसके बाद महाप्रसाद का वितरण हुआ।भक्ति और श्रद्धा की यह डगर टीकाराम धर्मशाला से शुरू होकर तरौरा स्थित मां के दरबार तक एक दिव्य ऊर्जा का संचार कर गयी l रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

 



Subscriber

188612

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना