EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बखतगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही शराब करवाईकालाखेत फलिया में छापा: 63 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
  • 151172231 - PAYAL BAGHEL 0 0
    26 Mar 2026 16:55 PM



बखतगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही शराब करवाई
कालाखेत फलिया में छापा: 63 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

आलीराजपुर। पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब की गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बखतगढ़ चौकी छकतला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त करने में सफलता हासिल की है।
घटना का विवरण: दिनांक 25 मार्च 2026 को चौकी छकतला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गोन्दवानी के कालाखेत फलिया में एक व्यक्ति अपने निवास के समीप अवैध शराब का भंडारण कर उसे अन्यत्र ले जाने की फिराक में है। सूचना पर थाना प्रभारी बखतगढ़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर बताए गए स्थान पर दबिश दी।
दबिश के दौरान आरोपी हुकला उर्फ मुकेश (पिता तेलिया वास्केल), निवासी ग्राम गोन्दवानी को पकड़कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 63 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब एवं बीयर बरामद की गई। जब्त की गई मदिरा का विवरण इस प्रकार है—
गोवा व्हिस्की: 43 पेटी (516 बोतल)
माउन्ट बीयर: 10 पेटी (240 केन)
लंदन प्राइड व्हिस्की व वोदका: 06 पेटी (192 क्वार्टर एवं 24 बोतल)
एमडी व्हिस्की: 04 पेटी (192 क्वार्टर)
पुलिस द्वारा कुल 594.12 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1,80,500 रुपये बताई गई है। आरोपी के पास शराब भंडारण से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं मिलने पर थाना बखतगढ़ में अपराध क्रमांक 44/2026 धारा 34(2) एवं 36 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी बखतगढ़ निरीक्षक संतोष सिसोदिया, चौकी प्रभारी छकतला उपनिरीक्षक राहुल चौहान, सउनि लक्ष्मण परमार, सउनि अमर सिंह जूनवाल, आरक्षक दिनेश रावत, चंदन चौहान, सुनील सिसोदिया, गोविंद यादव एवं जगदीश जामोद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

फास्ट न्यूज इंडिया 

पायल बघेल डिस्टिक इंचार्ज आलीराजपुर 



Subscriber

188612

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना