उत्तर प्रदेश के भदोही से एक अहम खबर सामने आ रही है, जहां अफवाहों के चलते हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। भदोही जिले में पेट्रोल को लेकर अफवाहों का दौर तेज हो गया है, जिसके चलते पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ रही है।
जानकारी के अनुसार, लोग पेट्रोल खत्म होने की आशंका में बड़ी संख्या में पंपों पर पहुंच रहे हैं। भीड़ इतनी ज्यादा हो गई है कि कई जगहों पर लोगों के बीच धक्का-मुक्की और झगड़े की स्थिति भी बन रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अफवाहों के कारण अनावश्यक घबराहट फैल रही है, जिससे स्थिति और बिगड़ती जा रही है। प्रशासन से अपील की जा रही है कि वह जल्द स्थिति स्पष्ट करे और अफवाहों पर रोक लगाए, ताकि लोगों में फैली चिंता को कम किया जा सके। देखे भदोही से प्रदीप दुबे की रिपोट
20260326163923660833833.mp4
20260326163938941116543.mp4
