खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से हैं। जहां रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के अतरौली गांव में समाजसेवी धनंजय सिंह ने ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की जन सहयोग से मुक्तिधाम बनवाने का काम किया है। लगातार कई महीनो के संघर्षों के बाद बुधवार को इसका लोकार्पण कर दिया गया। घोसी लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद अतुल कुमार राय ने फीट काटकर जनता को समर्पित कर दिया। इस मौके पर क्षेत्र भर से आए लोगों ने इस ऐतिहासिक कार्य की जमकर सराहना की,सुभासपा नेता शिवेंद्र बहादुर सिंह, रसड़ा एसडीएम रवि कुमार,सहित भारी में लोग मौजूद रहे। वही पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व सांसद अतुल कुमार राय ने कहा कि धनंजय यादव ने जिस तरह से इस क्षेत्र के लोगों के लिए ऐतिहासिक कार्य किया है। जन सहयोग से मुक्तिधाम बनवाया है।ये सिख है उन जनप्रतिनिधियों के लिए और तमाचा भी है। जिन्होंने इनका सहयोग नहीं किया है। बिल्कुल कोई नियम ना हो निधी से लेकिन व्यक्तिगत रूप से मदद किया जा सकता था। उन्होंने यहां तक कह डाला की जनसहयोग से कम खर्चे में इतना बढ़िया बना है। जो सरकारी अनुमानित लागत से बनवाया जा रहा है उससे कम खर्चे में कितना बढ़िया बन गया है तो कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार का पोल भी खोलना नजर आ रहा है। इसमें किसी को कमीशन देना नहीं है। तो इसमें साफ शब्दों में दिखाई दे रहा है कहीं भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। धनंजय ने जन सहयोग से अच्छा कार्य किया है। वही जब इस संबंध में समाजसेवी धनंजय यादव से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मैंने जुनून में आकर इसको बनवाने की घोषणा तो कर दिया। लेकिन जब इस मुहिम को लेकर आगे बढ़ा तो जो मेरे साथ चलने वाले लोग थे। मेरा साथ छोड़ने चले गए। और मेरी मेहनत को देखकर लोग जुड़ते चले गए कारवां बनता गया। आज मेरे साथ छोड़ने वाले की संख्या कम है और जोड़ने वाले की संख्या ज्यादा है। सभी के जन सहयोग से इस मुक्तिधाम को बनवाने का कार्य किया। मैं रहूं या ना रहूं इस क्षेत्र के लिए कुछ अच्छा कर सकूं यही मेरा सपना है। आगे उन्होंने क्या कुछ कहा देखिए बलिया से अंगद कुमार की रिपोर्ट
20260326140801261500317.mp4
20260326140837192482058.mp4
2026032614091521958220.mp4
20260326140916094125036.mp4
20260326140925565717326.mp4
20260326140926018403065.mp4
20260326140953515733337.mp4
20260326141005922576482.mp4
20260326141111475787227.mp4
20260326141330416587573.mp4
