EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पीलीभीत: सेहरामऊ रेलवे ट्रैक पर मिला 25-30 साल के युवक का शव, पहचान नहीं हो पाई
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 65 76
    26 Mar 2026 19:31 PM



 

पीलीभीत के सेहरामऊ रेलवे स्टेशन से मैलानी जाने वाली रेल लाइन के किनारे बुधवार देर रात एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। गुरुवार सुबह रेलवे लाइन के पास एक अज्ञात शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी मिलते ही कई ग्रामीण मौके पर पहुँच गए और शव की पहचान करने की कोशिशें शुरू हुईं, लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने तुरंत घटनास्थल का मुआयना किया।

थाना सेहरामऊ उत्तरी पुलिस के मुताबिक, सेहरामऊ रेलवे स्टेशन और अकेला रेलवे हाल्ट के बीच गुरुवार सुबह अज्ञात युवक का शव मिला। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक चलती ट्रेन से गिर गया होगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने पुष्टि की है कि युवक की मौत ट्रेन से गिरने से हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और युवक की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान 151173981



Subscriber

188610

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना