EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रयागराज में मेकअप सेमिनार का भव्य आयोजन, महिलाओं को स्वावलंबन का संदेश
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 54 65
    26 Mar 2026 09:25 AM



प्रयागराज, 26 मार्च। संगम नगरी प्रयागराज की सरजमीं पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और बेटियों को मेकअप कला का हुनर सिखाने के उद्देश्य से साक्षी मेकअप स्टूडियो एंड अकादमी के सौजन्य से एक भव्य मेकअप सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सौंदर्य जगत की कई जानी-मानी हस्तियों और उत्तर प्रदेश की प्रमुख मेकअप आर्टिस्ट्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

सेमिनार का संचालन उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध आरजे एवं फेमिना मिस इंडिया के लाइव एंकर प्रदीप कुमार शुक्ला (लखनऊ) द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को रोचक और आकर्षक बनाया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मिस दिवा क्वीन रानी श्रीवास्तव एवं प्रयागराज की आकांक्षा वर्मा (मिस नॉर्थ इंडिया) शामिल हुईं। दोनों ने अपने अनुभव साझा करते हुए उपस्थित प्रतिभागियों को प्रेरित किया।

इस आयोजन का नेतृत्व बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट साक्षी कनौजिया एवं डॉक्टर अजय कनौजिया द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि इस तरह के सेमिनार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश मिश्रा (एसडीओ, सिविल लाइन, प्रयागराज) उपस्थित रहे। इसके अलावा रोहित पटेल, किशन सिंह, शशांक, सात्विक, शिवम, माला, रुचि कनौजिया, शीतल कनौजिया, ज्योति कनौजिया, अजय शर्मा और अभिषेक जहां सहित कई गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

सेमिनार के दौरान मेकअप की विभिन्न तकनीकों का लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया, जिसे प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह से सीखा। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। रिपोट - प्रदीप मिश्रा  151045438

 



Subscriber

188608

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना