गोंडा
'यक्ष एप' की सहायता से थाना वजीरगंज पुलिस को मिली सफलता, 01 शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे व निशानदेही पर चोरी के 15 सिलेण्डर व अन्य सामान सहित घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद-
कार्यवाही-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना वजीरगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 109/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317(2), 318(4), 319(2) बीएनएस के अनावरण में पुलिस टीम द्वारा आधुनिक तकनीक “यक्ष एप” का प्रभावी उपयोग करते हुए उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई। थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा घटना के अनावरण हेतु पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ डिजिटल पुलिसिंग को प्राथमिकता देते हुए यक्ष एप का सहारा लिया गया। यक्ष एप के माध्यम से घटनास्थल के आसपास के उपलब्ध CCTV कैमरों की लोकेशन पर फुटेज तलाशे गए , जिसमें संदिग्ध चोर की फुटेज प्राप्त हुई । यक्ष ऐप के माध्यम से तरबगंज सर्किल के थानाक्षेत्रों में रहने वाले चोरों की सूची का अवलोकन किया तो ज्ञात हुआ कि संदिग्ध श्यामू मौर्या जो थाना उमरी बेगमगंज का निवासी है , और पूर्व में भी थाना तरबगंज से गैस सिलेंडर चोरी के प्रकरण में जेल जा चुका है और जमानत पर जेल से बाहर है । संदिग्ध श्यामू को उसकी गतिविधियों के आधार पर पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई तो उसके द्वारा यह स्वीकार किया गया कि उक्त अभियोग से संबंधित घटनाओं को उसी ने अंजाम दिया है, अभियुक्त के कब्जे व निशानदेही पर 01 अदद मोटरसाइकिल, चोरी के 15 अदद गैस सिलेण्डर, 01 अदद कुकर एवं 02 अदद टिल्लू पम्प बरामद किए गए ।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 20.03.2026 को वादी श्री सन्तोष कुमार सिंह पू0 मा0 विद्यालय कादीपुर शि0क्षे0 वजीरगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना वजीरगंज पर लिखित तहरीर दी गयी कि बीती रात उच्च प्रा०वि० चन्दापुर वजीरगंज जनपद गोण्डा के किचन का ताला तोड़कर उसमे रखा गैस सिलेण्डर एक बड़ा भगौना, पानी का मोटर व राशन उठा ले गये । तथा उ0प्रा0 विद्यालय कादीपुर शिक्षा क्षेत्र वजीरगंज गोण्डा के विद्यालय के किचन शेड का ताला तोड़कर उसमे रखा गैस सिलेण्डर, एक बड़ा व एक छोटा भगैना, टिल्लू मोटर व कमरे का ताला तोड़कर एक बोरी राशन उठा ले गये । और पू०मा० विद्यालय अनभुला वजीरगंज गोण्डा का ताला तोड़कर वहाँ से भी एक बोरी चावल चोरी कर ले गये । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना वजीरगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा पारंपरिक साक्ष्यों के साथ-साथ डिजिटल पुलिसिंग को प्राथमिकता देते हुए “यक्ष एप” का प्रभावी उपयोग किया गया। उल्लेखनीय है कि अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में थाना तरबगंज में विद्यालयों में चोरी से संबंधित एक अभियोग पंजीकृत था, जिसकी फीडिंग तरबगंज पुलिस द्वारा यक्ष एप में की गई थी । यक्ष एप पर उपलब्ध समान प्रकृति के अपराधों के विश्लेषण के आधार पर संदिग्ध अभियुक्त श्यामू मौर्या को चिन्हित कर पुलिस हिरासत में लिया गया । गहन पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा उक्त चोरी की घटनाओं को अपने द्वारा कारित करना स्वीकार किया गया और शत प्रतिशत बरामदगी कराई गई ।
पूछताछ का विवरण-
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त श्यामू मौर्या द्वारा बताया गया कि उसी ने थाना क्षेत्र वजीरगंज में स्थित सरकारी विद्यालयों के ताले तोड़कर चोरी की घटनाएं की हैं। वह रात्रि के समय सुनसान विद्यालयों को चिन्हित करके उनके कमरों के ताले तोड़ कर वहां रखे गैस सिलेंडर, टिल्लू पम्प (पानी का मोटर), प्रेशर कुकर, बर्तन तथा खाद्यान्न (चावल, गेहूं आदि) चोरी कर ले जाता था। चोरी किए गए सामान को वह अपनी मोटरसाइकिल से ले जाकर अपने घर या अन्य सुरक्षित स्थानों पर छिपाकर रख देता था । बाद में इन सामानों को चलते-फिरते फेरीवालों या कबाड़ी/दुकानदारों को बेच देता था । जिससे प्राप्त धनराशि को उसने अपने निजी खर्चों एवं नशे में खर्च कर दिया है ।
अभियुक्त का विवरण-
1. श्यामू मौर्या पुत्र शिवप्रसाद उम्र 28 वर्ष नि0 ग्राम भानपुरवा मौजा गंगरौली थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोण्डा ।
अनावरित अभियोग-
1. मु0अ0सं0 109/2026 धारा 331(4), 305(ए), 317(2), 318(4), 319(2) बीएनएस थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा ।
2. मु0अ0सं0 - 55/2026 धारा 305A बीएनएस थाना परसपुर जनपद गोण्डा ।
3. मु0अ0सं0 - 64/2026 धारा 305A बीएनएस थाना परसपुर जनपद गोण्डा ।
4. मु0अ0सं0 - 77/2026 धारा 305A बीएनएस थाना परसपुर जनपद गोण्डा ।
5. मु0अ0सं0 88/2026 धारा 305A बीएनएस थाना तरबगंज जनपद गोण्डा ।
6. मु0अ0सं0 86/2026 धारा 305A बीएनएस थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा ।
बरामदगी-
1. 01 अदद मोटरसाइकिल
2. 15 अदद गैस सिलेण्डर
3. 01 अदद कुकर
4. 02 अदद टिल्लू पम्प
गिरफ्तार कर्ता टीम-
1. उ0नि0 अनिरुद्ध सिंह (थाना वजीरगंज) मय हमराह
2. उ0नि0 विकास गुप्ता (थाना वजीरगंज)
3. हे0कां0 अमितेश सिंह (सर्विलांस सेल)
4. हे0कां0 बिरजू (सर्विलांस सेल)
5. कां0 अन्शुमान पाण्डेय (सर्विलांस सेल)
6. हे0का0 रोबिन सिंह (थाना वजीरगंज)
7. का0 सुशील सिंह (थाना वजीरगंज)
8. नागेन्द्र यादव (थाना वजीरगंज)
रिपोर्ट पवन कुमार द्विवेदी गोंडा
