जानलेवा हमले के आरोपित को जेल से रिमांड पर लेकर आई पुलिस
आगरा। कांग्रेसी नेता पर फायरिंग के आरोपित से रिवाल्वर बरामद करने के लिए जेल से रिमांड पर लेकर आई पुलिस दिनभर बीहड़ खंगालती रही, किन्तु कुछ नहीं मिलने पर पुलिस बेरंग वापस जेल छोड़ आई है।
थाना बासौनी के गांव उमरैठा 29 अक्टूबर 2025 को कांग्रेसी नेता उमाशंकर उपाध्याय और उनके भाई शिवशंकर पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में उमाशंकर उपाध्याय की तहरीर पर सतानन्द उर्फ बबलू , राम-लखन उर्फ गोलू, समेत तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।जिसमें पुलिस सभी आरोपितों को जेल भेज चुकी है। जिसमें बासौनी पुलिस घटना में उपयोग की गयी रिवाल्वर को चंबल के बीहड़ से बरामद कराने के लिए न्यायालय के आदेश पर बुधवार सुबह 9 बजे शाम पांच बजे तक के लिए बबलू उपाध्याय को रिवाल्वर बरामद करने के लिए रिमांड पर लेकर आई थी। पुलिस आरोपित को चंबल के बीहड़ में उमरैठा भराह के नीचे शिव मंदिर पर लेकर पहुंची जहां करीब तीन घंटे तक जमीन खोदकर रिवाल्वर तलाशती रही। किन्तु कुछ भी नहीं मिलने के बाद आरोपित को जेल छोड़ आई है। प्रभारी निरीक्षक बासौनी सतेंद्र पाल सिंह ने बताया कि तलाशी के दौरान कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। रिपोट - रामनिवास 151112186
