EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भव्य स्वागत के बीच युवा नेता जिला महामंत्री आकाश चौधरी का मथुरा आगमन, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 65 76
    25 Mar 2026 19:39 PM



मथुरा। भारतीय जनता पार्टी में जिला महामंत्री नियुक्त होने के बाद युवा नेता आकाश चौधरी के प्रथम मथुरा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व, जोशीला एवं भव्य स्वागत किया। पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और भाजपा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद,  योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारों से वातावरण गूंज उठा।

फरह टोल पर गजेंद्र चौधरी एवं मनजीत चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जहां 51 किलो की विशाल फूलमाला पहनाकर आकाश चौधरी का स्वागत किया गया। लगभग डेढ़ सौ चार पहिया वाहनों और सैकड़ों बाइकों का काफिला शहर में प्रवेश करते हुए टाउनशिप पहुंचा।

टाउनशिप में महेंद्र शर्मा द्वारा चित्रपट एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद काफिला कचहरी पहुंचा, जहां वरिष्ठ अधिवक्ताओं—गोपाल एडवोकेट, दीपक एडवोकेट एवं गजेंद्र सिंह एडवोकेट ने स्वागत कर हर्ष व्यक्त किया। टैंक चौराहे पर कृष्ण कुमार शर्मा, सदर बाजार पर बाकें लाल शर्मा, कृष्णापुरी पर हेमन्त चौधरी और लक्ष्मी नगर पर अत्तो शर्मा सहित विभिन्न स्थानों पर भी कार्यकर्ताओं ने जोशीला अभिनंदन किया।

आकाश चौधरी के पैतृक गांव दीवाना कला में दीपक चौधरी एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक पूरन प्रकाश भी उपस्थित रहे।

 विधायक पूरन प्रकाश ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आकाश चौधरी एक संघर्षशील और कर्मठ युवा नेता हैं। इनके जिला महामंत्री बनने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन को मजबूती प्राप्त होगी।

आकाश चौधरी ने उपस्थित सरदारी के चरणों में नमन करते हुए कहा कि मैं एक सामान्य कार्यकर्ता हूं, और पार्टी ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को जिला महामंत्री जैसा महत्वपूर्ण दायित्व देकर यह साबित किया है कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। मैं शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

हमारे प्रेरणास्रोत दीनदयाल जी के ‘अंत्योदय’ और अटल बिहारी वाजपेई जी के सुशासन के सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए हम संगठन को और मजबूत करेंगे। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में हम 2027 के विधानसभा चुनाव एवं जिला पंचायत चुनाव में पार्टी को भारी बहुमत से विजयी बनाएंगे।

मथुरा जिले के घर-घर तक भाजपा की रीति-नीति पहुंचाकर अधिकतम लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यशस्वी जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डेय जी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऊर्जावान और समर्पित जिलाध्यक्ष संगठन की ताकत हैं। हमें विश्वास है कि इनके नेतृत्व में मथुरा भाजपा नई ऊंचाइयों को छुएगी।

इस दौरान दीपक सारस्वत, धीरज गौतम, मनजीत चौधरी, हरिओम सिकरवार, अजय राणा, आशा शास्त्री, सूजन चौधरी, सानू चौधरी, मुकेश चौधरी, देशराज चौधरी, संतोष पारंगर, सचिन शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 कुल मिलाकर, आकाश चौधरी के स्वागत ने यह स्पष्ट कर दिया कि मथुरा में भाजपा संगठन बेहद मजबूत और उत्साह से भरा हुआ है।

रिपोर्ट नन्द किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188604

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना