EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अफवाह से मची हलचल, पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़—थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने किया अलर्ट, पुलिस की कड़ी निगरानी
  • 151159343 - RAKESH SEN 0 0
    25 Mar 2026 19:31 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया उज्जैन मप्र बड़नगर में पेट्रोल की कमी को लेकर फैली अफवाहों के चलते कुछ स्थानों पर पेट्रोल पंपों पर भीड़ देखने को मिली। हालांकि वास्तविक स्थिति सामान्य बनी हुई है और शहर के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता है।

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और सप्लाई लगातार जारी है। कहीं भी किल्लत जैसी स्थिति नहीं है और नागरिकों को बिना किसी परेशानी के पेट्रोल मिल रहा है।

 

थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं। उन्होंने बताया कि सभी पेट्रोल पंपों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बनी रहे।

 

प्रशासन ने सख्त निर्देश देते हुए यह भी कहा है कि पेट्रोल-डीजल को केन, बोतल या अन्य खुले पात्रों में भरकर भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे केवल आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल लें और प्रशासन का सहयोग करें।

राकेश सेन 7777808782



Subscriber

188604

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना