फास्ट न्यूज़ इंडिया बुलंदशहर। जहांगीराबाद नगर के पुरानी अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया। पंडित रामौतार शर्मा ने विधि विधान से भगवान की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा करवाई। प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पूर्व प्रतिमाओं को कलश यात्रा के साथ नगर भ्रमण कराया गया। जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा में सुमित गोयल, विक्की गोयल और राजकुमार सिंघल ने अपनी मधुर आवाज में भजन गाकर कलश यात्रा को और ज्यादा भव्य बना दिया। कलश यात्रा पुरानी अनाज मंडी स्थित मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए वापस मन्दिर पर आकर ही संपन्न हुई। इसके बाद मन्दिर में हवन का आयोजन किया गया। बुधवार को मंदिर में शिव परिवार, मां दुर्गा, राम दरबार और राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई। इसके साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में तुषार कंसल, राजू गोयल, टुक्की अग्रवाल, राकेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, मोहित गोयल, पायल गोयल, उमा गोयल, अंजना अग्रवाल, वेदांश, परी, तन्मय, रितिक चौधरी, शगुन अग्रवाल, शिवम, चंद्रकांत गर्ग आदि का विशेष सहयोग रहा। रिपोर्ट- सुनील कुमार151044750
