पिछोर। गर्मी के तेवर तेज होने से पहले ही क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने आमजन को राहत देने के लिए बड़ी पहल की है। पेयजल संकट से निपटने के लिए क्षेत्र में ‘पीतम प्याऊ’ की शुरुआत की गई है, साथ ही गांव-गांव टैंकरों के जरिए पानी पहुंचाने की व्यवस्था भी शुरू कर दी गई है।
विधायक की इस पहल के तहत पिछोर और खनियाधाना के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ स्थापित की जा रही हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को शीतल पेयजल आसानी से मिल सके।
इन प्रमुख स्थानों पर शुरू हुई प्याऊ सेवा:
टेकरी सरकार मंदिर, बीजासेन मंदिर, कॉलेज चौराहा, नया चौराहा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (अस्पताल), डांग बंगला रेस्ट हाउस और गल्ला मंडी।
खनियाधाना: बस स्टैंड, बाचरौन चौराहा और बामौरकलां।
शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों को भी ध्यान में रखते हुए प्रत्येक गांव में पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं, ताकि भीषण गर्मी के दौरान किसी को पानी की कमी का सामना न करना पड़े।
इस मुहिम के दौरान विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि “जल ही जीवन है” और उनकी प्राथमिकता है कि क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति प्यासा न रहे। समय रहते किए गए इन इंतजामों से आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी। देखे पिछोर से राजू जाटव की रिपोट

20260325191120299268035.mp4
20260325191136430311751.mp4