- टेकारी में शिव चर्चा के दौरान 6 साल के बालक ने बांधा समा
- छोटे से बालक की भक्ति और प्रतिभा देख लोग हुए मंत्रमुग्ध
- ढोलक की थाप पर गूंजा शिव नाम, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर
- शिव गुरु की कृपा या अद्भुत प्रतिभा? बालक बना आकर्षण का केंद्र
- डेढ़ साल की उम्र से जुड़ा शिव चर्चा से, अब दिखा अनोखा हुनर
- अंदर किला में भव्य शिव चर्चा, बालक की प्रस्तुति बनी चर्चा का विषय
बिहार के गया जिले के टेकारी के अंदर किला परिसर में भव्य शिव चर्चा का आयोजन किया गया, जहां आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला।
इस दौरान महज छह साल के एक बालक ने ढोलक थामकर ऐसा समा बांधा कि मौजूद श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। लोग उसकी एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए।
बताया जा रहा है कि यह बालक एक साधारण परिवार से है, लेकिन शिव गुरु का अनन्य भक्त है। श्रद्धालुओं का मानना है कि भगवान शिव की कृपा से ही बालक में यह अद्भुत कला देखने को मिल रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह बालक डेढ़ साल की उम्र से ही शिव चर्चा में शामिल होता रहा है और तभी से उस पर विशेष कृपा बनी हुई है।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बालक की प्रतिभा को सराहा और इसे आस्था एवं भक्ति का अनोखा उदाहरण बताया। देखे टेकारी से अजय सिंह की रिपोट

20260325181055439787102.mp4
20260325181252287475058.mp4