नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह के वार्ड नंबर 3 सराय भूपत में कब्रिस्तान की जमीन पर कथित अवैध निर्माण को लेकर हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि गाटा संख्या 308, जो राजस्व अभिलेखों में कब्रिस्तान के नाम दर्ज है, उसी जमीन पर निर्माण कार्य किए जाने का आरोप है। मामले की जानकारी मिलते ही लेखपाल मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य को तत्काल रुकवा दिया। हालांकि, निर्माण करा रहे पक्ष का कहना है कि वे गाटा संख्या 310 की अपनी निजी भूमि पर निर्माण कर रहे हैं। इस पर लेखपाल ने स्पष्ट कहा कि बिना पैमाइश (नाप-जोख) के किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता। निर्माण कार्य कर रहे लोग निर्देशों को मानने को तैयार नहीं दिख रहे हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने कटरा पुलिस चौकी से हस्तक्षेप की मांग की है। प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि अवैध निर्माण नहीं रोका गया, तो वे इस मामले की शिकायत जिले के उच्च अधिकारियों से करेंगे। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस विवाद को कैसे सुलझाता है और अवैध निर्माण पर रोक लगता है या नहीं। रिपोट - मोहद अनीश 151140893
