EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पूरनपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से अधेड़ की मौत, एक युवक गंभीर
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 65 87
    25 Mar 2026 19:35 PM



धान रोपाई के लिए जा रहे थे दोनों, हादसे ने उजाड़ा परिवार—ट्रक चालक फरार

पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा घाटमपुर गांव के पास उस समय हुआ जब सामने से आ रहे एक सीएनजी ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे पूरनपुर की चांदूदिया कॉलोनी निवासी भुजंग सरकार (50) पुत्र अशोक सरकार अपने गांव के ही गोपाल सरकार (27) पुत्र अमल सरकार के साथ बाइक से कालाबोझ गांव जा रहे थे। दोनों धान की रोपाई के कार्य के लिए निकले थे। जैसे ही वे घाटमपुर के पास पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार सीएनजी ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने भुजंग सरकार को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल गोपाल सरकार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मृतक भुजंग सरकार अपने परिवार के मुखिया थे और उनके चार बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी और एक बेटे की शादी हो चुकी है। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन अस्पताल पहुंच गए।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष पवन पांडे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है और तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक की लहर है। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188604

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना