EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

एसपीएस इंग्लिश महेगवा में वार्षिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को किया गया प्रोत्साहित
  • 151164525 - SUJEET KUMAR SINGH 54 65
    24 Mar 2026 19:51 PM



विद्यालय में अध्यापकों के साथ अभिभावकों का हुआ मंथन , बच्चों की भविष्य पर हुई चर्चा

गाज़ीपुर । SPS इंग्लिश स्कूल महेंगवा मरदह में शैक्षणिक सत्र 2025- 26 के 'वार्षिक परीक्षा परिणाम' की घोषणा सहित अभिभावक - शिक्षक बैठक का सफल आयोजन किया गया । जबकि आज सभी छात्र- छात्राओं को उनका वार्षिक रिपोर्ट कार्ड दिया गया ।और कक्षा में (प्रथम), (द्वितीय) और (तृतीय) स्थान प्राप्त करने वाले सभी टॉपर को मैडल सहित पुरस्कार वितरित किया गया । जिसमें बच्चों की मेहनत और उनके शानदार प्रदर्शन को देखकर अभिभावकों के चेहरे पर मुस्कान रही । जिसमें शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ प्रत्येक छात्र की साल भर की शैक्षणिक यात्रा और उनके सुधार के क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा की । वही नया सत्र (2026 -27) में सफल छात्रों को अगली कक्षा के लिए शुभकामनाएँ दी गईं और नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों के बारे में जानकारी साझा की गई । ​हम सभी सफल विद्यार्थियों और उनके समर्पित अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हैं ! वही बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था पर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए । और स्कूल के नियमों से काफ़ी संतुष्ट नजर आये । जिसपर शिक्षकों ने घर पर पढ़ाई का उचित वातावरण बनाने और मोबाइल के सीमित उपयोग पर भी जोर दिया । इस विद्यालय के (प्रधानाचार्य) अमित वर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए , कहा कि छात्र की सफलता के लिए स्कूल और अभिभावकों के बीच निरंतर संवाद आवश्यक है । हमारा लक्ष्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं , बल्कि छात्र के व्यक्तित्व का पूर्ण विकास करना है । वही इस ​बैठक का समापन सकारात्मक वातावरण में हुआ । जहाँ अभिभावकों ने स्कूल द्वारा दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन की सराहना किया । वही इस विद्यालय के (चेयरमैन) डॉ. अनिल चौहान ने सभी अध्यापकों को सफल आयोजन करने एवं उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त किया । रिपोट - सुजीत कुमार सिंह 151164525



Subscriber

188599

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना