EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

चौबेपुर बाजार में ऑटो चालकों की मनमानी, रोजाना लग रहा भीषण जाम
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    24 Mar 2026 19:35 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी।चौबेपुर थाना क्षेत्र बाजार से लेकर सक्षम मोबाइल सेंटर तक इन दिनों हालात बेहद खराब हो चुके हैं। ऑटो चालकों की मनमानी के चलते यहां रोजाना भीषण जाम लग रहा है, जिससे आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। सुबह और शाम के समय सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिसमें बाइक, साइकिल और पैदल चलने वाले लोग फंसकर रह जाते हैं। इस जाम का सीधा असर स्थानीय दुकानदारों पर भी पड़ रहा है, जहां ग्राहकों के नहीं पहुंच पाने से व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब यहां आने वाली महिलाओं को भीड़ और अव्यवस्था के कारण असहजता और परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई महीनों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
अब देखना यह है कि चौबेपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र सोनकर इस गंभीर समस्या पर क्या संज्ञान लेते हैं और कब तक लोगों को इस जाम से राहत मिल पाती है।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686



Subscriber

188599

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना