फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। थाना बाघराय पुलिस ने पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में दहेज प्रताड़ना से आहत युवक की आत्महत्या प्रकरण में वांछित अभियुक्ता अंतिमा मिश्रा (29 वर्ष) को गिरफ्तार किया। अभियुक्ता का स्थायी पता चम्पारण का पुरवा, थाना होलागढ़, जनपद प्रयागराज है और वर्तमान पता ग्राम अंधराय की सराय, थाना बाघराय, प्रतापगढ़ है। जानकारी के अनुसार, शादी के बाद से बहू द्वारा आए दिन विवाद और धमकी देने से परेशान युवक ने 16 मार्च 2026 को विषाक्त पदार्थ का सेवन किया, जिससे उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय और क्षेत्राधिकारी सदर करिश्मा गुप्ता के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बाघराय श्री श्रवण कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 विकास प्रधान, कांस्टेबल अंकित कुमार और महिला आरक्षी वैशाली सिंह ने की। अभियुक्ता को भिटारा कमासिन मार्ग से अंधराय की सराय कोर्रही जाने वाले मोड़ के पास गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई दहेज प्रताड़ना जैसी घटनाओं पर शून्य सहनशीलता नीति का उदाहरण है और भविष्य में ऐसे अपराधों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
