EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

चौबेपुर में जेसीबी-ऑटो की टक्कर, तीन घायल; बुजुर्ग की हालत गंभीर
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    24 Mar 2026 19:20 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार्तिकेय लान के पास जेसीबी और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में ऑटो सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक बुजुर्ग की हालत नाजुक बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, चौबेपुर से वाराणसी की ओर जा रही ऑटो को अचानक सामने से आ रही जेसीबी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
हादसे में सलीम (64) निवासी धौरहरा, रेखा (30) और उनकी बेटी पलक (8) निवासी आजाद चौराहा, सोनबरसा घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सलीम दवा लेने वाराणसी जा रहे थे, जबकि मां-बेटी किसी निजी कार्य से शहर जा रही थीं।
दुर्घटना में सलीम का दाहिना हाथ और बायां पैर टूट गया और अधिक खून बहने के कारण उनकी हालत गंभीर बनी हुई है । वहीं पलक की नाक में गहरी चोट आई, जबकि रेखा को हल्की चोटें आईं। ऑटो चालक भी मामूली रूप से घायल हुआ है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर भिजवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है ।
पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686



Subscriber

188599

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना