EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ऑल इंडिया भारत संचार निगम लिमिटेड रिटायर्ड एक्सक्यूटिव ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा चौथा दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 0 0
    24 Mar 2026 18:57 PM



वाराणसी । ऑल इंडिया भारत संचार निगम लिमिटेड रिटार्यड एग्जिक्यूटिव्स संगठन द्वारा आयोजित दो दिवसीय कांफ्रेंस का आयोजन किया गया।

आयोजन के पहले दिन एसोसिएशन के फाउंडर एस बासु ने कहा कि इस एसोसिएशन के माध्यम से सेवानिवृत्त लोगो की समस्याओं का निस्तारण करना है। इसके लिए हमे जागरूक होने की जरूरत है।

इस एसोसिएशन से पेंशनरों की समस्याओं को मजबूती से सरकार के सामने रखना है।

उक्त बातें आल इंडिया भारत संचार निगम लिमिटेड रिटार्यड एग्जिक्यूटिव्स एसोसिएशन के तत्वावधान में सारनाथ स्थित एसजीटी प्लाजा होटल में दो दिवसीय चतुर्थ अखिल भारतीय सम्मेलन के पहले दिन मंगलवार को " केंद्र सरकार से पेंशनरों को हेल्थ से मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं" विषय पर आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि पद से कही।

उन्होंने कहा कि पेंशनरों को सरकार की तरफ से मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर एसोसिएशन हमेशा कार्य कर रहा है।

जिनको समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं नही मिल पा रही है तो अपनी बात कह सकते है।

इस मौके पर महासचिव आर.आर. बाला सुब्रह्मण्यम ने कहा कि पेंशनरों की सुविधा के लिए कई जगहों पर स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए सरकार को लिखित पत्र भेजा गया है जो जल्द ही पूरा हो जाएगा, इससे पेंशनरों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

इस सम्मेलन में आये प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं को रखा जिसका आर. आर. बाला सुब्रह्मण्यम ने समस्याओं का निस्तारण किया। इस दौरान आये हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह व शाल देकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वी चिन्ना पपैया ने किया साथ ही संचालन सयुक्त सचिव नई दिल्ली के आर के सिन्हा व शाखा सचिव याद अली व धन्यवाद ज्ञापन वी चिन्ना पपैया ने किया।

इस सम्मेलन में सी. के. सिंह, एस. एम. तिवारी, एल. आर. यादव, ए के दुबे, जोगी राम, सहित दिल्ली, तमिलनाडु, उड़ीसा, केरल, पंजाब, जम्बू कश्मीर, उत्तराखंड, हरियाणा से आये प्रतिनिधियों ने अपने अपने विचार रखे ।। रविन्द्र गुप्ता 



Subscriber

188599

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना