EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष शिविर का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ संपन्न
  • 151115231 - DILEEP KUMAR YADAV 54 65
    24 Mar 2026 18:22 PM



खुटहन (जौनपुर) राज गौरव पी.जी. कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष शिविर का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर अध्यक्षता कर रहे संस्थापक प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश यादव ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिवेश में युवाओं का प्रमुख लक्ष्य राष्ट्र सुरक्षा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए उन्हें हर परिस्थिति के लिए सजग और तैयार रहना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान स्वयं सेविकाओं ने नाटक के माध्यम से दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों पर करारा प्रहार करते हुए समाज को जागरूक किया। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रंग भर दिया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।

समापन अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डाला और स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के संरक्षक डॉ. शरद यादव ने आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया । रिपोट - दिलीप कुमार यादव 151115231



Subscriber

188812

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक