EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गोरखपुर यूनिवर्सिटी में छात्रा से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार
  • 151188511 - FULMATI 20 56
    24 Mar 2026 14:08 PM



 

गोरखपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर एक छात्रा से छेड़खानी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से छात्रा का पीछा कर रहा था और खुद को ठेकेदार बताकर कैंपस में आता-जाता था।

गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोपी युवक कैंपस के अंदर ही छात्रा का पीछा करता था और उस पर अश्लील टिप्पणी करता था।

सोमवार को आरोपी ने हद पार करते हुए कॉमर्स विभाग के पास छात्रा का हाथ पकड़ लिया और जबरदस्ती करने लगा। इतना ही नहीं, उसने छात्रा का रास्ता भी रोक लिया, जिससे छात्रा डर गई और किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाई।

छात्रा ने तुरंत विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया और केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान राजघाट थाना क्षेत्र के हंसुपुर निवासी सत्तू जीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह खुद को ठेकेदार बताता था और उसकी गाड़ी पर पुलिस का लोगो भी लगा हुआ था, जिससे वह आसानी से कैंपस में प्रवेश कर जाता था।

पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से छात्रा का पीछा कर रहा था और यहां तक कि उसके घर तक पहुंच जाता था।

कैंट इंस्पेक्टर संजय सिंह का कहना है की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है, साथ ही उसकी पहचान और गाड़ी पर लगे पुलिस लोगो की भी जांच की जा रही है।”

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी वास्तव में ठेकेदार है या फर्जी पहचान बनाकर किसी अन्य उद्देश्य से कैंपस में आता था।

फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की गहन जांच जारी है। यह घटना कैंपस सुरक्षा पर भी बड़े सवाल खड़े करती है।

 रिपोर्ट - फूलमती मौर्य 151188511

 



Subscriber

188599

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना