पूरनपुर में शपथ ग्रहण समारोह, विधायक और एसडीएम की मौजूदगी में संभाली जिम्मेदार
यूपी पीलीभीत पूरनपुर नगर पालिका सभागार में आज एक गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शासन द्वारा नामित सभासदों ने विधिवत शपथ लेकर अपनी जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन द्वारा की गई, जबकि मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान और एसडीएम अजीत प्रताप सिंह की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व दिया।
शपथ ग्रहण के दौरान अरविंद गुप्ता ‘पप्पे’, उपेंद्र भारती, ठाकुर प्रदीप सिंह मुखिया, गुंजन सक्सेना और डॉ. मयंक सक्सेना ने सभासद पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद सभी नव-नामित सभासदों ने नगर पालिका बोर्ड में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विधायक और चेयरमैन ने सभी सभासदों को बधाई देते हुए नगर के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों को मिलकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा और विकास कार्यों को गति देनी होगी।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष भाजपा हर्ष प्रधान, मंडल अध्यक्ष संजीव त्रिवेदी, राजेश लोधी, पूर्व सभासद सुनील सक्सेना, राधेश्याम सागर, प्रदीप शुक्ला, उमाशंकर सक्सेना, सुनील दीक्षित सहित कई गणमान्य नागरिक और सभासदगण मौजूद रहे।
समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। देखे पीलीभीत से जियाउल हक़ खान की रिपोट
20260324133309250678134.mp4
