EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

वर्ष प्रतिपदा पर स्वयंसेवकों का पथ संचलन, दिया समरसता और राष्ट्र समर्पण का संदेश
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 0 0
    23 Mar 2026 19:55 PM



वाराणसी। दिनांक 22 मार्च 2026 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गर्थमा न्याय पंचायत, पिंडरा खंड, काशी जिला द्वारा वर्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने क्षेत्र में भ्रमण कर आम जनता को सनातन नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और समाज में समरसता, एकजुटता तथा राष्ट्र व धर्म के प्रति समर्पण भाव का संदेश दिया।

पथ संचलन के दौरान गर्थमा बाजार के व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। पूरा क्षेत्र देशभक्ति और उत्साह के माहौल से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम में काशी जिला के संघ चालक शशि भूषण ने बौद्धिक सत्र के माध्यम से स्वयंसेवकों को सनातन नव वर्ष के महत्व और उसकी सांस्कृतिक विरासत के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर रविंद्र (सहखंड संघचालक), ओम प्रकाश (खंड कार्यवाह), रामाश्रय (विभाग पर्यावरण संयोजक), हेमंत (बौद्धिक प्रमुख), प्रमोद (व्यवस्था प्रमुख) सहित धीरज, मनीष, रमेश, प्रमोद, नितेश, नागेंद्र और लाल बहादुर समेत कई स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र व समाज सेवा के संकल्प के साथ किया गया।



Subscriber

188597

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना