EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के सातवें दिन कैलादेवी झील में छात्राओं ने किया श्रमदान
  • 151172499 - HARIOM UPADHYAY 0 0
    23 Mar 2026 19:48 PM



बयाना- कस्बे के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में इन दिनों सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का आयोजन संचालित है। सोमवार को कैंप के सातवें दिन विद्यालय से छात्राओं को श्री कैलादेवी झील का बाड़ा मेले में स्वच्छता एवं सहयोग हेतु विद्यालय से कैम्प प्रभारी श्रीमती शालिनी ढेंकावत, नीलम चौहान, रेखा गुर्जर एवं शिक्षक डालचंद के साथ स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार ने रवाना किया। सात दिवसीय कैंप में बालिकाओं ने कस्बे के भीतर बाड़ी स्थित ऐतिहासिक ऊषा मंदिर, एवं मुर्रकी स्थित वृद्धाश्रम सहित अनेकों सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई एवं सेवा कार्य किया। उद्बोधन में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि एनएसएस सेवा, नेतृत्व और अनुशासन का सशक्त माध्यम है। सप्ताह भर चले शिविर में स्वयंसेवकों ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की। ऐसे शिविरों के आयोजनों से विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है । उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना को व्यक्तित्व निर्माण का एक सशक्त माध्यम बताया। तथा एनएसएस प्रभारी ने सहयोगी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। स्वयंसेविकाओं ने शिविर के दौरान श्रमदान, स्वच्छता अभियान और जागरूकता रैलियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। तथा स्लोगन, गीत, नृत्य और नाटकों से स्वच्छता, नारी सशक्तिकरण व नशा मुक्ति आदि के संदेश दिए।



Subscriber

188597

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना