EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शहर में जल भराव समस्या को लेकर नगर पालिका बयाना में उपखण्ड स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन
  • 151172499 - HARIOM UPADHYAY 0 0
    23 Mar 2026 18:47 PM



बयाना- शहर के जल भराव एवं जल निकासी के ठोस एवं प्रभावी प्रबंधन को लेकर विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए। बता दें कि सोमवार को नगर पालिका बयाना में उपखंड स्तरीय बैठक विधायक डॉ.रितु बनावत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। जिसमें उपखंड अधिकारी दीपक मित्तल, रीको RM नरेश वर्मा,रीको कनिष्ठ अभियंता आशीष अग्रवाल,नगरपालिका अधिशासी अधिकारी अनीता, नगर पालिका कनिष्ठ अभियंता करनसिंह ,सहित कई अधिकारी एवं रीको के व्यापारी विष्णु सिंघल ,नरेश सिंघल, माधो सिंह, योगेश मित्तल, राजू पटेल नवीन सिंघल आदि शहर के प्रमुख लोग उपस्थित रहे। डॉ. ऋतु बनावत ने अधिकारियों से बयाना क्षेत्र में पानी की जल भराव समस्या एवं निकासी से संबंधित विषयों पर गहन चर्चा की। जिसमें नाले सफाई कर पक्का नाला निर्माण करने हेतु एवं क्षेत्र की सर्वे कर साथ ही रेलवे प्रशासन से अनुमति लेने हेतु पत्राचार करने का निर्णय किया और रेलवे लाइन से लेकर नगला जल सिंह होते हुए गंभीर नदी तक पक्का नाला निर्माण की डीपीआर बनाकर राज्य सरकार को 15 दिन के अंदर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए जिससे राजस्थान सरकार से बजट को मंजूर कराकर मानसून से पूर्व बयाना शहर की जल निकासी एवं जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान हो सके।



Subscriber

188597

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना