बयाना- शहर में स्थित श्री रघुनाथ जी मन्दिर में आज सोमवार को गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्वी राजस्थान गो प्रचारक पूज्य सन्त श्री वैष्णव दास जी महाराज वृंदावन, घनश्याम मीना पांचौली व तहसील गो प्रचारक श्री गोपाल सिंह राजावत,योगेंद्र सोलंकी, योगी, प्रदीप आर्य एवं अर्पित पराशर मंडरायल ने कहा कि देशी नस्ल की गौ माता, जो भारतीय संस्कृति व सनातन परम्परा का मूल आधार है, उस गोवंश की घोर उपेक्षा होने से बड़ी संख्या में गौ वंश निराश्रित अवस्था में यत्र-तत्र विचरण कर रहा है। प्रतिदिन अनेकों गो वंश सड़कों, राजमार्गों पर दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है। भारत के आधे से अधिक प्रांतों में गो वध की खुली छूट होने से नित्य हजारों गोवंश का कत्लखानों में निर्दयता पूर्वक वध किया जा रहा है। तथा नाम मात्र की गोशालएँ हैं, जिनमें भी व्यवस्थाएं समुचित नहीं है। अतः अब केंद्र सरकार द्वारा समुचित क़ानूनी संरक्षण दिए जाने की नितांत आवश्यकता है। जो समूचे देश में एकरूपता से लागू हो ।
महापुरुषों और विशेषज्ञों का मत है कि गो सेवा, गो सुरक्षा और गो सम्मान को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो 2036 तक भारत गोवंश रहित होकर विकृत हो जाएगा। जिसके फलस्वरूप हम सब का अस्तित्व भी खतरे में पड़ जाएगा। इस विषय पर गंभीर चिंतन करते हुए गो माता के कष्ट की विकराल समस्या के समाधान हेतु संतों और गो सेवकों की एक विशेष बैठक ६ माह पूर्व वृन्दावन धाम में हुई ,जिसमें पत्रक में वर्णित २ वर्ष के काल खण्ड की वृहद् योजना द्वारा ,
संपूर्ण भारत वर्ष में गौ हत्या को प्रतिबंधित करने के लिए एवं गौ माता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए , गो माता के नेतृत्व में अभियान भारत भर के संतों और गो सेवकों द्वारा चलाया जा रहा है,जो पूर्णतया अहिंसक शांतिपूर्ण एवं अनुरोध के साथ रहेगा। यह किसी भी राज्य सरकार अथवा केन्द्र सरकार के विरुद्ध नहीं है, अपितु संविधान के दायरे में रहकर गोमाता के लिए वांछित,सेवा सुरक्षा व सम्मान के लिए है। अतः 27 अप्रेल 2026 को भारतवर्ष की प्रत्येक तहसील पर गोमाता के सानिध्य में सभी सनातनी, गो भक्त हज़ारों की संख्या में तहसीलदार कार्यालय पहुंचकर संपूर्ण भारतवर्ष से गौ हत्या बंद करने के लिये एवं गौमाता को सम्मानजनक पद प्रदान करने के लिये माननीय प्रधानमंत्री, माननीय राष्ट्रपति ,माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय राज्यपाल जी के नाम प्रार्थना पत्र प्रदान करेंगे। इस अवसर पर दीपक तिवाड़ी,पिंकू ,रामप्रसाद धाकड़ ,अनूप भारद्वाज,विशाल उपाध्याय,अरुण सोनी,शम्भू सिंह,मनीष सतीश गुर्जर,लोकेश सोनी,राकेश गोयल के साथ-साथ अन्य गौ भक्त भी उपस्थिति रहे।
