EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पांचवें दिन कथा में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक- मुख्य यजमान ने किया स्वागत
  • 151131881 - PIYOOSH KUMAR TIWARI 65 76
    23 Mar 2026 17:50 PM



बेनीगंज। क्षेत्र के प्रताप नगर के झरोइया गांव स्थित राधा कृष्ण कुटी मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक ने कथा का रसपान कर आशीर्वाद की कामना की। कथा के पांचवें दिन कथा वाचक पंडित नवीन महाराज ने आज सोमवार को श्री राम जन्म की कथा का विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने बताया कि पुत्र प्राप्ति के लिए राजा दशरथ ने पुरोहित से परामर्श किया। पुरोहित की सलाह पर राजा दशरथ ने श्रृंगी ऋषि से यज्ञ करवाया। यज्ञ के दौरान अग्नि देवता प्रकट हुए। उन्होंने राजा दशरथ को एक पात्र में खीर दी। अग्नि देवता ने राजा से कहा कि वह इस खीर को अपनी रानियों में बांट दें। राजा दशरथ ने यह खीर अपनी तीनों रानियों - कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा को दी। इसके फलस्वरूप उन्हें चार पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई - श्री राम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न। वहीं कार्यक्रम आयोजक मुख्य यजमान अमित शुक्ला उर्फ गुड्डू ने बताया कि तृतीय श्री सत् चंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर गांव सहित आसपास क्षेत्र के भक्तों में खुशी की लहर है इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा भी पहुंच कर कथा का आनंद लिया उनके पुत्र भाजपा नेता अरिजीत वर्मा जिला पंचायत के पूर्व सदस्य उमेश चंद श्रीवास्तव,भाजपा नेता अरविंद शुक्ला,सत्य प्रकाश शुक्ला,पूर्व प्रधानाध्यापक कृष्ण मुरारी शुक्ला,भट्ठा संचालक सुभाष चंद्र त्रिपाठी प्रताप नगर चौकी प्रभारी दीपक कुमार सहित आसपास के ग्रामीणों मौजूद रहे । रिपोट - पियूष कुमार तिवारी  151131881



Subscriber

188597

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना