- सपा विधायक जैकिशुन साहू के भतीजे की दबंगई, युवक की सरेआम पिटाई
- मनीष साहू का युवक को जूते से पीटते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- दुल्लहपुर थाना क्षेत्र की नीलकंठ गैस एजेंसी पर हुई घटना
- अंकित भारती ने लिया संज्ञान, एसपी को लिखा पत्र
- पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी, कार्रवाई की तैयारी
- विधायक से जुड़ी एजेंसी पर हुई घटना से उठे कानून व्यवस्था पर सवाल
उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सत्ताधारी दल के एक विधायक के परिवार से जुड़ा मामला अब सुर्खियों में है।
बताया जा रहा है कि सपा विधायक जैकिशुन साहू के भतीजे मनीष साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक युवक की सरेआम पिटाई करते नजर आ रहे हैं।
घटना दुल्लहपुर थाना क्षेत्र की नीलकंठ गैस एजेंसी की बताई जा रही है, जहां युवक को जूतों से पीटते हुए वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह गैस एजेंसी विधायक से जुड़ी हुई है।
मामले ने तूल तब पकड़ा जब सैदपुर विधायक अंकित भारती ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की।
वहीं पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
फिलहाल बड़ा सवाल यह है कि क्या आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी या मामला दबा दिया जाएगा। देखे गाजीपुर से सुजीत कुमार सिंह की रिपोट
बाइट - शुभम वर्मा ( क्षेत्राधिकारी ) भूड़कुड़ा गाजीपुर ।
20260323145552302702410.mp4
20260323145553685143885.mp4

