फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बनकट गांव स्थित एक बैंक्वेट लॉन में रविवार शाम आयोजित स्नेह मिलन होली समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं के साथ गुलाब की पंखुड़ियों से होली खेली और सभी को गले लगाकर भाईचारे का संदेश दिया।
समारोह में उपस्थित भोजपुरी कलाकारों ने होली के पारंपरिक गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि होली हमारी सनातन परंपरा का प्रमुख पर्व है, जो समाज की बुराइयों को समाप्त कर लोगों को एक सूत्र में बांधने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि शिवपुर विधानसभा से उनका पारिवारिक जुड़ाव रहा है और वे यहां के कार्यकर्ताओं के स्नेह के लिए आजीवन ऋणी रहेंगे। कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्होंने आयोजकों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद भी किया।
समारोह के दौरान मंत्री ने शिवपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं, महिला कार्यकर्ताओं तथा वरिष्ठ समाजसेवियों को सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, अवनीश पाठक, प्रकाश राजभर, हीरालाल जायसवाल, दिनेश दूबे, गौरव सिंह, विपिन राय, जय प्रकाश चौबे, नवीन मिश्रा, अजय दीक्षित, विक्की सिंह, प्रवीण रघुवंशी, विनोद सिंह, गंगा राम सहित अनेक प्रमुख लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रतिनिधि संजय सिंह ने किया। देखे चौबेपुर से लईक आफताब की रिपोट 151166686
2026032308243970825314.mp4
20260323082613084425556.mp4
20260323082733206730686.mp4
