EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खनियाधाना थाना बना रणभूमि: भीम आर्मी का 6 घंटे घेराव, पुलिस को झुकना पड़ा
Link
  • 151173825 - RAJU JATAV 54 65
    23 Mar 2026 08:20 AM



खनियाधाना थाने में भीम आर्मी का धरना, हालात बिगड़ने पर पिछोर थाना प्रभारी नीतू अहिरवार ने संभाला मोर्चा

पिछोर के खनियाधाना में भीम आर्मी का बड़ा प्रदर्शन: थाने का 6 घंटे घेराव, पुलिस पर झूठे केस का आरोप, 7 दिन में कार्रवाई का आश्वासन

मध्य प्रदेश पिछोर। खनियाधाना क्षेत्र में कथित अत्याचारों के विरोध में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को खनियाधाना थाने का घेराव कर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि भीम आर्मी के कार्यकर्ता दशरथ आजाद पर पुलिस द्वारा झूठा प्रकरण दर्ज किया गया है। इसी के विरोध में आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर लिया, जो करीब 6 घंटे तक जारी रहा।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पिछोर थाना प्रभारी नीतू अहिरवार ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर 7 दिन के भीतर उचित कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों का ज्ञापन पुलिस को सौंपा और धरना शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त कर दिया।
अब देखना होगा कि प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन पर कितना अमल होता है और भीम आर्मी की मांगों का समाधान तय समय सीमा में हो पाता है या नहीं। देखे पिछोर से राजू जाटव की रिपोट  

20260323081306516623830.mp4

20260323081917904732617.mp4

20260323081940501225376.mp4



Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना