EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पेड़ से टकराई पुलिस आरक्षी की कार, गंभीर रूप से घायल
  • 151110069 - SANJAY SINGH 0 0
    22 Mar 2026 22:18 PM



कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र में रविवार की अल सुबह नगला साधु गांव के निकट पुलिस आरक्षी की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि सवार आरक्षी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही फोन पर परिजनों से संपर्क कर घटनाक्रम से अवगत कराया है। पुलिस के मुताबिक रविवार की अल सुबह करीब पौने छह बजे डायल 112 को जानकारी मिली कि नगला साधु के पास एक कार पेड से टकराकर क्षतिग्रस्त है। कार में एक युवक घायल है। गाडी में पुलिस की कैप भी रखी हुई है। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कार में सवार घायल अर्पित जैन पुत्र श्यामसुन्दर जैन निवासी बदौत जनपद बागपत को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया और उसके बारे में जानकारी जुटाई। इस दौरान पता चला कि अर्पित सीओ कार्यालय वृंदावन में आरक्षी के पद पर तैनात है और बरेली में एपीओ की परीक्षा देने के लिए जाते समय दुर्घटना हो गई। पुलिस ने पीडित से बातचीत कर उसके परिजनों को फोन पर पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया। दोपहर बाद आरक्षी के परिजन भी जिला अस्पताल आ गए।



Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना