फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। जिले में पहली बार हार्ट अटैक के मरीज को लगभग 50 हजार रुपये का टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन निशुल्क लगाया गया। डॉक्टर अंकित यादव बताया कि हार्ट अटैक के मरीजों के लिए अस्पताल में यह इंजेक्शन उपलब्ध है। जिला अस्पताल में शनिवार को हार्ट अटैक के मरीज को निःशुल्क टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन लगाया गया। यह इंजेक्शन मेडिकल स्टोर्स में लगभग 40 से 50 हजार रुपये में मिलता है, लेकिन इसे पूरी तरह मरीज को मुफ्त में लगाया गया है। पूरे जिले में इस इंजेक्शन को पहली बार और पहले मरीज के रूप में 58 वर्षीय संध्या देवी नामक महिला के सीने में दर्द होने पर दिया गया है
सीने में दर्द होने पर पहुंचे इमरजेंसी......
जानकारी के अनुसार, कासगंज निवासी संध्या देवी दिल की बीमारी से ग्रसित हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह अचानक उनके सीने में असहनीय दर्द हुआ और वह बेसुध हो गए। यह देख वैचेन परिजन तुरंत मरीज को लेकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंचे। वहां मौजूद डॉक्टर अंकित यादव ने हार्टबीट चेक करने के बाद मरीज की ईसीजी और अन्य जांच कराई गई। इसके बाद हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारी के लिए शासन द्वारा मुहैया कराए गए बेस कीमती टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन को संध्या देवी को लगाया गया। इंजेक्शन लगाने के कुछ ही देर बाद डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में रखा l जब मरीज को आराम मिल गया,तो उन्हें बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ के हृदय रोग संस्थान रेफर कर दिया गया।
अस्पताल में इंजेक्शन उपलब्ध......
डॉक्टर अंकित यादव ने बताया कि इस इंजेक्शन की कीमत बाजार में करीब 50 हजार रुपये है। हार्ट अटैक के मरीजों के लिए अस्पताल में यह इंजेक्शन उपलब्ध है। जरूरत पड़ने पर मरीज को निशुल्क लगाया जाएगा।
हार्ट अटैक मरीजों के लिए जीवन रक्षक.....
डॉक्टर अंकित यादव के मुताबिक, हार्ट अटैक की स्थिति में हृदय की रक्त वाहिकाओं में रक्त का थक्का जम जाता है, जिससे रक्त प्रवाह रुक जाता है और मरीज की जान पर खतरा बढ़ जाता है। समय पर ‘टेनेक्टेप्लेस’ इंजेक्शन दिए जाने से यह थक्का घुल जाता है और मरीज की जान बचाने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। शुरुआती 90 मिनट मरीज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। सही समय पर यह इंजेक्शन लगने से मृत्यु दर लगभग 30 से 40 प्रतिशत तक कम की जा सकती है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह सुविधा शुरू होने से हार्ट अटैक के बाद की मौतों में उल्लेखनीय कमी आएगी।

