EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रदेश सेवा रत्न सम्मान–2026 समारोह एवं रक्तदान शिविर संपन्न, 61 यूनिट रक्त संग्रह
  • 151112186 - RAMNIVAS 0 0
    22 Mar 2026 20:26 PM



 

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी आगरा । रविवार को वैजयंती देवी रिसोर्ट में संकल्प मानव सेवा संस्था (रजि.) के 7वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित “प्रदेश सेवा रत्न सम्मान–2026” समारोह एवं विशाल रक्तदान शिविर सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवियों और रक्तवीरों ने भाग लिया।जहां कुल 61 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की गई।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए समाजसेवियों के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा जैसे अन्य राज्यों से पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर का स्वरूप लिए हुए नजर आया, जिसमें सेवा कार्यों के लिए उत्कृष्ट योगदान देने वालों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया समारोह के दौरान संस्था की नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। इसमें दीपिका राजपूत को महिला प्रदेश अध्यक्ष, विष्णु प्रताप वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष, शिवानी कटारा व धर्मेंद्र राजपूत को जिला अध्यक्ष, कमल कांत शर्मा को महानगर अध्यक्ष तथा दशरथ सिंह को ग्रामीण अध्यक्ष बनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता नारायण सिंह (बाबू जी) ने की, जबकि संचालन किरण यादव द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य मौजूद रहीं। उन्होंने संस्था द्वारा अब तक 21,000 से अधिक मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराने के कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया।कार्यक्रम में दुर्गेश राजपूत, योगेश कुमार, आनंद लोधी, हरिओम लोधी, डॉ. मुकेश राजपूत, प्रकाश राजपूत, सिकंदर राजपूत, मिथुन कुमार, राजीव आजाद, मनीष लोधी, डॉ. लेखराज, बलवीर सिंह रघुवंशी, श्याम यादव, देवेंद्र वर्मा, भूरी सिंह,श्याम सुंदर, लोकमन सिंह, जितेन्द्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।अंत में संस्था अध्यक्ष उमेंद्र राजपूत ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी मानव सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखेगी। रिपोर्ट राम निवास  151112186 



Subscriber

188600

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना