EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

विश्व जल दिवस के अवसर पर विद्यमा फाउंडेशन एवं अपर्णा फाउंडेशन द्वारा “Save Water, Save Life” थीम के अंतर्गत कार्यक्रम का भव्य आयोजन
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 0 0
    22 Mar 2026 20:00 PM



वाराणसी । विश्व जल दिवस के अवसर पर विद्यमा फाउंडेशन एवं अपर्णा फाउंडेशन द्वारा “Save Water, Save Life” थीम के अंतर्गत एक भव्य Awareness & Pledge Program का सफल आयोजन शहीद उद्यान पार्क, नगर निगम, वाराणसी में किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को इसके लिए सक्रिय रूप से प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ विद्या सागर पांडेय जी थे जिन्होंने इस कार्यक्रम में लगभग 300 से अधिक लोगों ने जल संरक्षण की शपथ दिलायी, जो इस पहल की सफलता का प्रतीक है। साथ ही, 100 से अधिक बच्चों द्वारा “Save Water – Save Environment” विषय पर आर्ट एग्जीबिशन प्रस्तुत की गई, जिसमें बच्चों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। सभी प्रतिभागी बच्चों को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र (Certificate) एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यमा फाउंडेशन का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ, वहीं दिशा कॉन्वेंट स्कूल, पॉपुलर बाटी चोखा रेस्टोरेंट, सत्यम मंथन एवं USS फाउंडेशन ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों ने अपने अपने विचारों को रखा । जिनमे प्रमुख नाम डॉ विद्यासागर पांडेय व पूजा पांडे आभा साहू, डॉ. अजय दुबे , सुरेन्द्र कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा

 रंजीत कुमार, राहुल वर्मा, डॉ. उदयशंकर भगत, आकांक्षा बिंदऔर शशि शंकर पटेल जी ने अपने अपने विचारों को व्यक्त किया।

भविष्य की योजनाए “प्रकृति की पाठशाला” को हर वार्ड और ग्रामीण क्षेत्र तक पहुंचाने का लक्ष्य रखता है,

10,000 से अधिक बच्चों को पर्यावरण शिक्षा देने का अभियान,

वृक्षारोपण, जल संरक्षण और स्वच्छता अभियान को बड़े स्तर पर विस्तार,

डिजिटल एवं ग्रामीण किट के माध्यम से जागरूकता फैलाना,

युवाओं और वॉलंटियर्स को जोड़कर एक मजबूत सामाजिक नेटवर्क बनाना,

कार्यक्रम का संचालन व अतिथियों का स्वागत डॉ अजय दूबे जी ने किया।

कार्यक्रम का समापन व आभार अपर्णा फाउंडेशन के अध्यक्ष पवन केशरी ने किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया गया और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया। यह आयोजन न केवल एक कार्यक्रम रहा, बल्कि एक सकारात्मक बदलाव की शुरुआत के रूप में देखा गया ।। रविन्द्र गुप्ता 



Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना