EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए राउंड टेबल कटिबद्ध, निर्मित 8 नए क्लास रूम उद्घाटित, 435 बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को नई दिशा
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 0 0
    22 Mar 2026 19:51 PM



वाराणसी राउंड टेबल 196 एवं वाराणसी लेडीज़ सर्कल 129 की पहल, राउंड टेबल इंडिया व लेडीज सर्किल इंडिया का मिशन ‘फ्रीडम थ्रू एजुकेशन‘ को मिला नया आयाम

वाराणसी । मिर्जामुराद स्थित राउंड टेबल अभिनव विद्यालय में रविवार को वाराणसी राउंड टेबल 196 एवं वाराणसी लेडीज़ सर्कल 129 द्वारा निर्मित 8 नए क्लासरूम वाले स्कूल ब्लॉक का भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सामाजिक प्रयासों को नई मजबूती मिली और सैकड़ों बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में टेब्लर विष्णु प्रभाकर (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राउंड टेबल इंडिया), टेब्लर निखिल अग्रवाल (एरिया चेयरमैन, एरिया 8) एवं सर्कलर प्रगति गुप्ता सक्सेना (राष्ट्रीय सचिव, लेडीज़ सर्कल इंडिया) उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वाटपावर फाउंडेशन की निदेशक श्रीमती स्मृति जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं, जिनका इस परियोजना में महत्वपूर्ण योगदान रहा।अन्य दानदाताओं में श्री देव शंकर पांडे, श्री अभिनव पांडेय, श्री स्वैताभ पांडे, श्री अंकित अंग्रवाल , लखनऊ से श्रीमती अपर्णा एवं रवि नारायण जी ने भी इवेंट की गरिमा बढ़ाई ।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि समाज में बड़े बदलाव हमेशा छोटे-छोटे प्रयासों से ही संभव होते हैं। राउंड टेबल इंडिया एवं लेडीज़ सर्कल इंडिया के “फ्रीडम थ्रू एजुकेशन” मिशन के तहत यह विद्यालय सैकड़ों बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उनके भविष्य को संवारने का कार्य कर रहा है।

विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना, समूह गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को भावनात्मक एवं प्रेरणादायक बना दिया। कार्यक्रम के दौरान दानदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं का सम्मान भी किया गया।

उद्घाटन के पश्चात अतिथियों ने नए भवन का अवलोकन किया तथा बच्चों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान बच्चों को स्कूल बैग एवं अल्पाहार भी वितरित किया गया।

इस आयोजन को सफल बनाने में वाराणसी राउंड टेबल 196 के चेयरमैन अशुतोष कुमार, वाराणसी लेडीज सर्किल 129 की चेयरपर्सन आस्था अग्रवाल, श्रीवत्स, इशिता अग्रवाल, अंचित ठुकराल एवं शुभी अग्रवाल एवं प्रोजेक्ट से जुड़े दर्श अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।इस अवसर पर मंच का संचालन पूर्व राउंड टेबल चेयरमैन धवल प्रकाश अग्रवाल ने किया।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 में प्रारंभ हुआ यह प्रकल्प आज 32 कक्षाओं तक विस्तारित हो चुका है, जिसमें लगभग 435 बच्चे (228 बालक एवं 207 बालिकाएं) शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

यह सिर्फ एक भवन का लोकार्पण नहीं, बल्कि सैकड़ों सपनों को उड़ान देने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

लोकार्पण में शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे जिसमे से श्री अशोक गुप्ता, श्री अनिल गुप्ता , श्री शेषपाल गर्ग, श्री विनम्र अग्रवाल, श्री अनूप अग्रवाल, श्री अरुण अग्रवाल, श्री मनु धवन, श्री प्रशान्त गुप्ता एवं संस्था के अन्य मेंबर्स भी थे ।। रविन्द्र गुप्ता 



Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना