EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मिशन शक्ति फेज 5.0: द्वितीय चरण में महिलाओं को किया गया जागरूक
  • 151125593 - SHIVANSHU SINGH 43 65
    22 Mar 2026 19:46 PM



यूपी हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत दिनांक 22 मार्च 2026 को महिला उप निरीक्षक डोली शर्मा ने अपनी टीम के साथ महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। इस अभियान के अंतर्गत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1090, 1076, 181, 102 और 108 की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि जरूरत पड़ने पर महिलाएं तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।

नवरात्रि के पावन अवसर पर नारी शक्ति के महत्व को बताते हुए उप निरीक्षक डोली शर्मा ने कहा कि आज के समय में हर महिला सशक्त है। आवश्यकता है कि वह अपनी शक्ति को पहचाने और बिना किसी भय के आगे बढ़े। उन्होंने महिलाओं को यह भी संदेश दिया कि किसी भी समस्या की स्थिति में बिना डर के सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करें। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं से अपील की गई कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। पुलिस विभाग नारी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। रिपोट - शिवांशु सिंह  151125593



Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना