EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मानधाता में नववर्ष एवं नवरात्रि पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    22 Mar 2026 19:34 PM



फास्ट न्यूज इंडिया प्रतापगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के मानधाता खंड द्वारा कटरा गुलाब सिंह में वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में विभाग प्रचारक ओमप्रकाश उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन खंड कार्यवाह शारदा प्रसाद ने किया, जबकि खंड संचालक श्याम किशोर भी उपस्थित रहे। विभाग प्रचारक ओमप्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू नववर्ष का आधार पूरी तरह वैज्ञानिक है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को माँ की आराधना का पर्व नवरात्रि आरंभ होता है, जो शक्ति की उपासना का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि यह पर्व भारत की सभ्यता, संस्कृति, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय गर्व का बोध कराता है। वर्ष प्रतिपदा के दिन विक्रम संवत और युधिष्ठिर संवत् की शुरुआत हुई थी। इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान के राज्याभिषेक और भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव भी मनाया गया। ओमप्रकाश ने कहा कि यह सांस्कृतिक पुनर्जागरण का पर्व है और हर भारतीय को अपने गौरवशाली इतिहास तथा भारत की विश्व गुरु की स्थिति पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्ष प्रतिपदा के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक परम पूज्य डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म हुआ था। उन्होंने भारतीय समाज के स्वाभिमान को जागृत करते हुए समाज को संगठित करने का कार्य किया। कार्यक्रम के अंतर्गत कटरा गुलाब सिंह नगर पंचायत में स्वयंसेवकों द्वारा भव्य पथ संचलन निकाला गया, जहां जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर सह खंड संघचालक अरुणेश, विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख डॉ. सौरभ पांडेय, खंड सह कार्यवाह अविनाश, पूर्व महामंत्री भाजपा अशोक मिश्र, जिला समरसता प्रमुख राजकुमार, जिला धर्म जागरण प्रमुख अनंत, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित सैकड़ों स्वयंसेवक और मातृशक्ति उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम ने नववर्ष और नवरात्रि के उत्साह को नई ऊर्जा दी और समाज में सांस्कृतिक और राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना