EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मानधाता में चार दिन से लापता पूर्व प्रधान का शव नहर से बरामद, महिला समेत मामला दर्ज
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    22 Mar 2026 19:28 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद के मानधाता क्षेत्र के मिश्रपुर मुस्तफा के पूर्व प्रधान गुलहसन उर्फ मुन्ना का शव रविवार सुबह शारदा सहायक नहर के पास सुमेरपुर क्षेत्र में एक बोरे में मिला। गुलहसन 18 मार्च को प्रयागराज जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन लौटकर नहीं आए। परिजन चार दिन तक उनकी तलाश करते रहे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर थाने भेजा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में यह मामला अवैध संबंध या पुरानी रंजिश से जुड़ा होने की संभावना जताई जा रही है। पूर्व प्रधान गुलहसन के दो विवाह थे और उनके कुल 18 बच्चे हैं। पहली पत्नी के छह लड़के और तीन लड़कियां हैं, जबकि दूसरी पत्नी के भी छह लड़के और तीन लड़कियां हैं। पुलिस ने घटना में संलिप्त सुमन देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी मामले की गहन छानबीन कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर हत्या के कारण और आरोपी व्यक्तियों की संख्या का स्पष्ट पता चल सकेगा। इस घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी है और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना