फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज । अमांपुर क्षेत्र के एटा रोड पर स्थित नगला गुलरिया गांव के समीप शनिवार की दोपहर 2 बजे के लगभग दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप ले घायल हो गए। घायलों को अमांपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे आगरा रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है। अमांपुर कस्बे के सुभाष नगर निवासी अंकित पुत्र कोमल 18 वर्ष, आकाश पुत्र रामेश 16 वर्ष, आमिर पुत्र अली मोहम्मद 25 वर्ष एक ही बाइक से अमांपुर आ रहे थे। रास्ते में नगला गुलरिया गांव के पास बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में राहगीर मदद को दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमांपुर भेजा। जहां से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने आकाश पुत्र रामेश उम्र 16 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। रविवार की दोपहर को किशोर के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे की वजह तेज गति माना जा रहा है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
