फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर जनपद में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को थाना कोतवाली देहात की मिशन शक्ति टीम द्वारा मोहनगंज पूरे खुशई एवं ग्राम भुवालपुर डोमीपुर में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम (POSH Act) के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया गया।इस दौरान वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102/108 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।टीम द्वारा थाना कोतवाली देहात एवं मिशन शक्ति केंद्र के सीयूजी नंबरों की जानकारी देते हुए पंपलेट भी वितरित किए गए। साथ ही साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूक करते हुए ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए गए।कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों को चेतावनी भी दी गई। वहीं महिलाओं और बालिकाओं को नए आपराधिक कानूनों के बारे में जानकारी देकर किसी भी समस्या या अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।जनपद पुलिस द्वारा ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
