EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सोने का बिस्किट बताकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 65
    22 Mar 2026 18:39 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद के थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने टप्पेबाजी/ठगी के एक मामले का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 940 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 13 जनवरी 2026 को अमरगढ़ उदईशाहपुर निवासी एक महिला के साथ ठगी की घटना हुई थी। अमरगढ़ चौराहे पर मोटरसाइकिल से आए तीन अज्ञात व्यक्तियों ने महिला को पीले धातु का टुकड़ा सोने का बिस्किट बताकर झांसे में लिया और बहन के यहां खिचड़ी ले जाने का बहाना बनाकर उसका सोने का नाक का फूल व चांदी की पायल लेकर फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना आसपुर देवसरा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान साक्ष्य संकलन, सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में रविवार को थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गौरामाफी तिराहे के पास से अभियुक्त असलम अली (37) निवासी करौरा थाना मछलीशहर, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 940 रुपये नगद बरामद हुए।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर महिलाओं को बहला-फुसलाकर या धोखे से उनके जेवरात ठग लेता था। अमरगढ़ की घटना में भी उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था, जिसमें उसे लगभग 5000 रुपये हिस्से में मिले थे।पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ जौनपुर जनपद के विभिन्न थानों में लूट, ठगी, गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमे में अन्य धाराएं बढ़ाते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सचिन कुमार पटेल एवं कांस्टेबल लालबहादुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना