EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पर्यावरणीय संकट से मुक्ति के लिए वृक्षारोपण कार्य जरूरी-ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 65
    22 Mar 2026 18:35 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। लालगंज के सरस्वती विद्या मंदिर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के षष्ठम् दिवस के विशेष शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे प्रसिद्ध पर्यावरणविद् एवं पर्यावरण सेना प्रमुख ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी का हरित उद्‌बोधन शिविर के बौद्धिक सत्र में आयोजित किया गया। इसमें अजय क्रांतिकारी ने शिविरार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के विषय में बृहद जानकारी दी। इसमें प्रमुख रूप से वृक्ष लगाना, जल बचाना और पर्यावरण का संतुलन रखने की व्यवहारिक बात कही।इस अवसर पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि जल संकट से बचने के लिए पेड़ों की सुरक्षा करनी होगी।आगे उन्होंने कहा कि अभी तो गैस की समस्या है आगे जल संकट को जूझने के लिए तैयार रहें।इस अवसर पर्यावरण संरक्षण हेतु जनजागरूकता रैली निकालकर वृक्षारोपण कार्य किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० अमित कुमार सिंह ने भी शिविरार्थियों को कहा कि बृक्षारोपण सभी को करना चाहिए इससे प्रकृति में संतुलन स्थापित होगा। प्रथम ईकाई के डॉ. धर्मेंद्र बहादुर सिंह हितीय ईकाई के डॉ० रजनीश पाण्डेय तथा तृतीय ईकाई की सुरभि सिंह ने भी शिविरार्थियों को वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षक डॉ० रविकान्त कौशल भी मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना