फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रतापगढ़ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन पूर्ण कर लिया गया है। जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि इस टीम में अनुभवी और युवा कार्यकर्ताओं का संतुलित समावेश किया गया है, साथ ही मातृशक्ति को भी प्रमुख स्थान दिया गया है। नई कार्यकारिणी में राजेश सिंह को एक बार फिर जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि राजेश मिश्र ‘राजन’ और अजय वर्मा को भी जिला महामंत्री बनाया गया है। जिला उपाध्यक्ष पद पर सरोज त्रिपाठी, पवन गौतम, अशोक श्रीवास्तव, अशोक सरोज, अजय सिंह, रामजी मिश्र, अनुराग मिश्र और राम आसरे पाल को जिम्मेदारी दी गई है। जिला मंत्री के रूप में विनोद शर्मा, राम चरित्र वर्मा, प्रतिभा केशरवानी, पूनम इंसान, अनिल मौर्य, जितेन्द्र विक्रम सिंह, मुदित सिंह और सूर्या प्रकाश पटेल को महत्वपूर्ण दायित्व मिला है। शिव विलास वैश्य को कोषाध्यक्ष, विक्रम सिंह को कार्यालय मंत्री तथा मुरलीधर को कार्यालय सह मंत्री नियुक्त किया गया है। मीडिया विभाग में राघवेन्द्र शुक्ल को जिला मीडिया प्रभारी और देवेश त्रिपाठी को सह मीडिया प्रभारी के पद पर यथावत रखा गया है। वहीं आशीष खंडेलवाल को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। आईटी और सोशल मीडिया में पंकज सिंह को आईटी संयोजक, आशीष त्रिपाठी को सोशल मीडिया संयोजक तथा विशाल सिंह और मंजीत सरोज को सह संयोजक बनाया गया है। जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर गठित की गई है। उन्होंने कहा कि कुछ पुराने पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि नए कार्यकर्ताओं को भी अवसर प्रदान किया गया है। जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र शुक्ल ने कहा कि सभी पदाधिकारी जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव और जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। भाजपा प्रतापगढ़ नई कार्यकारिणी के साथ आगामी पंचायत चुनाव और 2027 विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरने की तैयारी में जुट गई है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
