EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

72 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा: सास-ससुर और पति ने मिलकर की महिला की हत्या, कुएं में फेंका शव
  • 151172231 - PAYAL BAGHEL 0 0
    22 Mar 2026 17:15 PM



72 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा: सास-ससुर और पति ने मिलकर की महिला की हत्या, कुएं में फेंका शव

आलीराजपुर। थाना चंद्रशेखर आजाद नगर पुलिस ने 72 घंटे के भीतर अज्ञात महिला हत्या मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दूसरी शादी के विवाद में महिला की गला घोटकर हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया था।

पुलिस के अनुसार 20 मार्च 2026 को ग्राम अमनकुआं स्थित खेलजी के कुएं में लता पति विपुल अजनार भील (28) निवासी अमनकुआं कनेश नगलिया फलिया का शव मिलने की सूचना मिली। इस पर मर्ग क्रमांक 16/2026 धारा 194 BNSS कायम कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान मृतिका के पिता भग्गा भूरिया ने बयान में आशंका जताई कि लता के सास-ससुर दूसरी बहू लाने के चक्कर में उसके साथ मारपीट करते थे और गला घोटकर हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में भी डॉक्टर ने मौत का कारण गला घोंटना बताया, जिस पर अपराध क्रमांक 93/2026 धारा 103(1), 61(2), 238, 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

विवेचना के दौरान चश्मदीद सागरबाई निवासी रोलीगांव के कथनों के आधार पर पुलिस ने मृतिका के सास-ससुर रावजी पिता मोती अजनार भील तथा अदलीबाई पति रावजी अजनार भील निवासी अमनकुआं कनेश नगलिया फलिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके बेटे विपुल ने दूसरी शादी कर ली थी, जिसका विरोध लता कर रही थी। इसी बात से नाराज होकर तीनों ने मिलकर लता की गला घोटकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को मोटरसाइकिल पर रखकर अमनकुआं खेलजी के कुएं तक ले जाकर पैर बांधकर फेंक दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर पति विपुल को भी गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक शिवराम तरोले, उप निरीक्षक भूपेन्द्र नायक, उप निरीक्षक दिनेश नरगावें सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

फास्ट न्यूज इंडिया 

पायल बघेल डिस्टिक इंचार्ज आलीराजपुर 

 



Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना