EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: ग्राम प्रधान ने ईदगाह में पढ़ी नमाज़
Link
  • 151166686 - LAIK AFTAB 43 54
    22 Mar 2026 13:11 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया, यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित ईदगाह मैदान में शनिवार सुबह 8:00 बजे ईद की नमाज़ शांतिपूर्वक अदा की गई। रमज़ान के पवित्र महीने के समापन पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर नमाज़ अदा की और देश-दुनिया में अमन-चैन की दुआ मांगी।
नमाज़ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौबेपुर पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राघवेंद्र जायसवाल उर्फ गोलू भी ईदगाह पहुंचे और मुस्लिम समुदाय के साथ नमाज़ में शामिल होकर सामाजिक एकता का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि “हम सभी लोग मिलकर एकता की मिसाल पेश करना चाहते हैं। यहां जात-पात या धर्म का कोई भेदभाव नहीं है, हम सब साथ हैं।”
नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी  और घर-घर जाकर सेवइयां खाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। काशी नगरी में एक बार फिर हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाई चारे की सुंदर तस्वीर देखने को मिली। देखे चौबेपुर से लईक आफताब की रिपोट  151166686
 

20260322130902104358681.mp4

20260322130940979521248.mp4

20260322131006091686724.mp4



Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना