EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जमीन कब्जाने का आरोप, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
  • 151188457 - JAYVIR SINGH 54 66
    22 Mar 2026 11:14 AM



 

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवपुरा से जमीन कब्जाने का एक मामला सामने आया है।

पीड़ित सहदेव पुत्र चंदन सिंह शाक्य का आरोप है कि उनकी जमीन (गाटा संख्या 2831) पर कुछ दबंग लोग जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने तहसीलदार को तहरीर देकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

पीड़ित के अनुसार, तहसीलदार द्वारा जांच के निर्देश भी दिए गए, लेकिन आरोप है कि संबंधित लेखपाल ने विपक्षी पक्ष से मिलीभगत कर मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

तहरीर में सहदेव ने जिन लोगों पर आरोप लगाया है, उनमें सुनील सक्सेना, अनिल सक्सेना, विवेक सक्सेना, हरिगोपाल सक्सेना और पूनम शामिल हैं।

पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उन्हें उनका हक दिलाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़ित को कब तक न्याय मिल पाता है।

रिपोर्ट - जयवीर सिंह शाक्य 151188457



Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना